पुस्तक के बारे में—
इस पुस्तक, सामान्य अध्ययन पेपर-II यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 2026, को अभ्यर्थियों की विशिष्ट आवश्यकताओं की पूर्ति करने और उन्हें यूपीएससी सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा से परिचित कराने के उद्देश्य से अभिकल्पित किया गया है, ताकि वे उत्तीर्ण होने के लिए आवश्यक न्यूनतम अंक (केवल 33 प्रतिशत) प्राप्त करने तथा सामान्य अध्ययन पेपर-II की परीक्षा में सहजता से उत्तीर्ण होने में सक्षम हो सकें।
कतिपय मुख्य विशेषताएं
- पुस्तक में संक्षिप्त एवं स्पष्ट रूप से नवीनतम पाठ्यक्रम, जहां अपरिहार्य है वहां यथोचित पूरक जानकारी सहित, का समावेश किया गया है।
- यह पुस्तक विषय के प्रति अभ्यर्थियों की समझ को व्यापक करने हेतु व्यवस्थित रूप से प्रत्येक विषय पर विमर्श करने, और अनेक चित्रात्मक दृष्टांतों सहित गहन शोधपरक एवं प्रासंगिक पाठ्य सामग्री प्रदान करने का प्रयास करती है।
- प्रत्येक निर्धारित विषय को निम्नलिखित खंडों में समाविष्ट किया गया है—
- परिज्ञान/बोधगम्यता;
- संचार कौशल सहित अंतर्वैयक्तिक कौशल;
- तार्किक कौशल एवं विश्लेषणात्मक क्षमता;
- निर्णयन एवं समस्या समाधान;
- सामान्य मानसिक योग्यता;
- आधारभूत संख्यनन एवं आंकड़ों का निर्वचन;
- आवश्यक अभ्यास हेतु पर्याप्त संख्या में उन बहु-विकल्पीय प्रश्नों को शामिल किया गया है जो विगत कई वर्षों से परीक्षा में निरंतर पूछे जाते रहे हैं।
- पुस्तक में अभ्यास सत्र खंड में हल-प्रैक्टिस टेस्ट पेपर के तीन सेट शामिल हैं जिनमें से प्रत्येक में 200 प्रश्न हैं, और अभ्यास हेतु प्रैक्टिस टेस्ट पेपर के तीन सेट शामिल हैं जिनमें से प्रत्येक में 80 प्रश्न हैं—उन सभी को प्रभावी अभ्यास एवं स्वमूल्यांकन हेतु सावधानीपूर्वक तैयार किया गया है।
- यूपीएससी सिविल सेवा सामान्य अध्ययन पेपर-II के विगत वर्षों (2021-2025) के प्रश्न-पत्रों के व्याख्यात्मक उत्तर प्रदान किए गए हैं जो बेहतर समझ हेतु अंतर्दृष्टि, स्पष्टीकरण और अतिरिक्त जानकारी प्रदान करते हैं।
यह पुस्तक यूपीएससी सिविल सेवाओं में करियर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण
प्रथम चरण को पार करने हेतु अत्यंत सहायक होगी!