गाँधी नेहरु टैगोर तथा आधुनिक भारत के अन्य प्रसिद्ध व्यक्तित्व

तेईसवां संस्करण 2026

ISBN: 81-7930-978-9

बाईंडिंगः पेपरबैक

पेज संख्याः 344

ISBN: 9788179309780

मुख्य संपादक : कल्पना राजाराम

English Edition Available

पुस्तक के बारे में…

स्वतंत्र एवं आधुनिक भारत के निर्माण में महात्मा गांधी, नेहरू व टैगोर को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है जिन्होंने अपने विचारों एवं कार्यों से लाखों लोगों का मार्गदर्शन किया। इसलिए उनके कटु आलोचक  भी उनकी प्रशंसा करने में संकोच नहीं करते। उनके विचार विवादास्पद हों या सर्वस्वीकृत, वे किसी न किसी रूप में व्यक्ति के मन-मस्तिष्क को उद्वेलित करते हैं तथा आज भी पथ-प्रदर्शक बने हुए हैं।

परंतु यह पुस्तक केवल इन तीनों महापुरुषों के जीवनवृत्त, विचारों तथा उपलब्धियों को प्रस्तुत करने का प्रयास नहीं करती, अपितु स्वतंत्रता संग्राम में अपना उत्कृष्ट योगदान देने वाले अन्य ख्यातिलब्ध विभूतियों का संक्षिप्त एवं सारगर्भित विवरण भी प्रस्तुत करती है।

जैसा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम के साथ-साथ सामाजिक-आर्थिक विकास कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले इन प्रसिद्ध व्यक्तित्वों के विचारों तथा उपलब्धियों का ज्ञान किसी एक स्रोत से मिल पाना कठिन है। अतः, शोध के लिए विभिन्न पुस्तकों तथा विश्वकोश का अध्ययन करना उचित होगा।

यह पुस्तक न केवल विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, विशेष रूप से यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (प्रारंभिक एवं मुख्य दोनों), के अभ्यर्थियों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी, अपितु उन पाठकों का भी ज्ञान सवंर्धित करेगी जो इन महान व्यक्तित्वों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के इच्छुक हैं।

Click here for Content

 

 

Original price was: Rs.425.00.Current price is: Rs.242.00.

Share This