निबंध बोध
बत्तीसवां संस्करण 2026
ISBN: 81-7930-981-9
बाइंडिंगः पेपरबैक
पेज संख्याः 544
ISBN: 9788179309810
लेखक: रश्मिता रानी, किरण झा, अखिलेश झा, अवधेश झा, मनोज चौहान, सुधीर सेन, सोनिया शर्मा, प्रदीप गौतम, राजेन्द्र प्रसाद शर्मा
पुस्तक के बारे में…
निबंध किसी विषय पर लेखक के विचारों, अनुभवों और तर्कों की क्रमबद्ध एवं प्रभावशाली अभिव्यक्ति है। एक निबंध, लेखक के निजी विचारों के साथ-साथ उसके भाषा कौशल तथा अभिव्यक्ति क्षमता को भी प्रतिबिंबित करता है। तो, क्या हमारी पुस्तक का उद्देश्य किसी व्यक्ति के निजी विचार और उसकी लेखन कला का परिचय देना है? बिलकुल नहीं, वास्तव में स्पेक्ट्रम द्वारा रचित एवं प्रकाशित निबंध बोध का उद्देश्य केवल किसी लेखक के विचारों से परिचित कराना नहीं, अपितु परीक्षार्थियों/पाठकों हेतु निबंध लेखन की कला या शैली—किसी भी विषय के बारे में स्पष्ट समझ विकसित करना और अपने तर्क संतुलित, तथापि प्रभावशाली भाषा में व्यक्त करना—को स्पष्ट करना है। जैसा कि प्रतियोगी परीक्षाओं के कई अभ्यर्थी श्रेष्ठ निबंध लेखन की शैली से अनभिज्ञ होते हैं।
पुस्तक की विशिष्टताएं—
- किसी विषय पर एक नवीन निबंध लेखन हेतु, निबंध के अपरिहार्य पहलुओं तथा निबंध रचना करते समय स्मरण रखे जाने वाले महत्वपूर्ण बिंदुओं को स्पष्ट करने के लिए विशेष रूप से निबंधः एक परिचय का समावेश
- प्रत्येक विषय की समझ विकसित करने हेतु राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, तथा पर्यावरण जैसे व्यापक महत्व के विषयों के अलावा, ज्वलंत एवं सामयिक विषयों से संबंधित निबंधों का संकलन
- समयबद्ध और प्रभावशाली निबंध लिखने में सहायता के लिए प्रत्येक निबंध से पूर्व उसके विषय-विस्तार हेतु सहायक रूपरेखा की प्रस्तुति
- अभ्यर्थियों/पाठकों को निबंध लेखन की बारीकियों से परिचित कराने के लिए निबंध लेखन की विभिन्न शैलियों का समावेशन
- निबंध को रोचक और सारगर्भित बनाने के लिए उसमें प्रसिद्ध उक्तियों के समुचित एवं सतर्क प्रयोग की जानकारी प्रदान करने के दृष्टिगत पुस्तक के अंत में प्रसिद्ध उद्धरण के तहत विश्व के प्रसिद्ध वक्ताओं तथा ग्रंथों की उक्तियों का एक संक्षिप्त संकलन
यह पुस्तक निबंध की परीक्षागत जरूरतों के दृष्टिगत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए तो लाभदायक है ही, विभिन्न विषयों पर आधारित निबंधों में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए भी उपयोगी सिद्ध होगी।
Original price was: Rs.535.00.Rs.305.00Current price is: Rs.305.00.
