भूगोल
बीसवां संस्करण 2026
ISBN: 81-7930-989-4
बाईंडिंगः पेपरबैक
पेज संख्याः 1100
ISBN: 9788179309896
लेखक: राजीव अहीर
पुस्तक के बारे में…
व्यापक रूप से भौतिक, आर्थिक एवं मानव भूगोल में विभाजित यह पुस्तक भूगोल के सिद्धांतों सहित सामाजिक-आर्थिक तथा राजनीतिक पहलुओं के अतिरिक्त भू-विज्ञान, जलवायु विज्ञान तथा मृदाविज्ञान जैसे वैज्ञानिक विषयों को भी समाविष्ट करती है। इस पुस्तक में मानवीय क्रियाकलाप, भूगोल का एक अत्यंत विशिष्ट पहलू, पृथ्वी के भू-पृष्ठ को किस प्रकार प्रभावित करते हैं तथा स्वयं इनसे किस प्रकार प्रभावित होते हैं, का भी विवेचन किया गया है।
यह पुस्तक संक्षिप्त, अपितु सारगर्भित रूप में इस वृहद विषय के महत्वपूर्ण क्षेत्रों का विशद विवेचन प्रस्तुत करने के प्रयासस्वरूप भारत सहित विश्व के भूगोल से संबंधित विभिन्न पहलुओं का अवलोकन करती है।
यद्यपि यह पुस्तक यूपीएससी सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा के वैकल्पिक विषय भूगोल के विस्तृत पाठ्यक्रम के अनुरूप तैयार की गई है, तथापि यह यूपीएससी के सामान्य अध्ययन पेपर (प्रारंभिक एवं मुख्य) एवं यूजीसी-नेट/जेआरएफ तथा सेट (SET) के परीक्षार्थियों, शोधार्थियों, विद्वज्जनों तथा इस विषय में रुचि रखने वाले सामान्य पाठकों के लिए भी समान रूप से उपयोगी एवं लाभप्रद सिद्ध होगी।
पुस्तक की विशेषताएं
- गहन शोध पर आधारित
- विषय के संदर्भ में व्यापक किंतु सारगर्भित प्रस्तुतीकरण
- भाषागत दृष्टि से सरल एवं बोधगम्य
- पर्याप्त संख्या में महत्वपूर्ण आरेखों, नूतन मानचित्रों, तालिकाओं एवं चार्ट्स का समावेश
- चित्रात्मक उदाहरणों के माध्यम से विभिन्न केस स्टडी का स्पष्टीकरण
- परिशिष्ट में विषय संबंधी नवीन खोजों, नीतियों, कार्यक्रमों, एवं समसामयिक घटनाओं तथा मुद्दों से संबंधित अपरिहार्य पूरक सामग्री का संकलन
Original price was: Rs.995.00.Rs.567.00Current price is: Rs.567.00.
