भारत की ऐतिहासिक मानचित्रावली (वैकल्पिक)

तेईसवां संस्करण 2026

ISBN: 81-7930-975-4

पेज संख्याः 296

बाईंडिंगः पेपरबैक

ISBN: 9788179309759

English Edition Available

यूपीएससी सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा में वैकल्पिक विषय इतिहास (पेपर-I) में विशेष रूप से मानचित्र पर आधारित एक प्रश्न पूछा जाता है जिसके अंतर्गत अभ्यर्थियों के लिए प्रश्न में पूछे गए ऐतिहासिक स्थलों को मानचित्र में चिह्नित करना और उन स्थलों के बारे में संक्षिप्त विवरण देना आवश्यक होता है। उक्त परीक्षा में वैकल्पिक विषय के रूप में इतिहास का चयन करने वाले अभ्यर्थियों की इस आवश्यकता की पूर्ति करने के लिए विशिष्ट रूप से अभिकल्पित की गई यह पुस्तक—

  • मानचित्रों के तीन सेट समाविष्ट करती है: (i) प्रागैतिहासिक समय से लेकर स्वातंत्र्योत्तर भारत; (ii) भारत के ऐतिहासिक महत्व के स्थानों से संबंधित स्थल; और (iii) भारतीय इतिहास तथा संस्कृति के विभिन्न पहलुओं से संबंधित स्थल। मानचित्रों के पहले दो सेट में मानचित्रों के साथ-साथ काल विशेष से संबंधित विवरण प्रस्तुत किए गए हैं जो मानचित्र के तीसरे सेट के अध्ययन हेतु उपयोगी होंगे।
  • ऐतिहासिक स्थलों को, सुगमता से चिह्नित करने में अभ्यर्थियों की मदद करने हेतु, अंग्रेजी वर्णमाला के क्रमानुसार व्यवस्थित करती एवं मानचित्रों में दर्शाती है। जैसा कि परीक्षा में परीक्षार्थियों को केवल ऐतिहासिक महत्व के स्थानों की अवस्थिति को चिह्नित करने के लिए कहा जाता है।
  • प्रश्न के अनुरूप, प्रत्येक स्थल के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व और उल्लेखनीय विशेषताओं से संबंधित वर्णनात्मक पाठ्य सामग्री प्रदान करती है।
  • 500 से अधिक स्थलों को संकलित करती है, जिनमें से कई स्थलों के बारे में संबद्ध परीक्षा में एकाधिक बार पूछा गया है।

Click here for Contents

Original price was: Rs.465.00.Current price is: Rs.265.00.

Share This