भारतीय संस्कृति
बाईसवां संस्करण 2026
ISBN: 81-7930-979-7
पेज संख्याः 688
बाइंडिंगः पेपरबैक
ISBN: 9788179309797
लेखकः राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, श्याम नारायण प्रधान
पुस्तक के बारे में…
आमतौर पर ‘संस्कृति’ को कला का रूप माना जाता है। परंतु वास्तव में यह एक अत्यंत व्यापक एवं मौलिक अवधारणा है, जिसमें कला के विभिन्न रूपों (चित्रकला, मूर्तिकला, नृत्य, संगीत, नाट्यकला एवं स्थापत्य) और साहित्य सहित मनुष्य द्वारा अर्जित ज्ञान, उसका जीवन-स्तर, निवास एवं वेशभूषा आस्था, नैतिकता एवं आचरण शामिल होते हैं। इस प्रकार, संस्कृति पद मानव के लौकिक तथा अलौलिक मूल्यों के संवर्धन को सदंर्भित करता है।
पुस्तक की कतिपय उल्लेखनीय विशेषताएं—
- यह पुस्तक भारतीय संस्कृति के विभिन्न पहलुओं पर वृहद एवं गहन शोध के उपरांत अभिकल्पित की गई है।
- पुस्तक में भारतीय संस्कृति के विभिन्न आयामों को उनकी सांस्कृतिक तथा लोक परपंराओं के संदर्भ में उद्घाटित एवं विश्लेषित किया गया है।
- यह पुस्तक समग्र रूप से भारतीय संस्कृति में शिक्षा परंपरा तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के विकास के अतिरिक्त, भारत की सांस्कृतिक धारा में सिनेमा तथा मीडिया जैसे आधुनिक स्रोतों के बढ़ते महत्व को भी विवेचित करती है।
- इस पुस्तक में ‘परिशिष्ट’ के अंतर्गत सांस्कृतिक महत्व के स्थलों के साथ ही मार्शल आर्ट्स तथा सर्कस जैसी विधाओं को भी यथोचित स्थान प्रदान किया गया है।
- यह पुस्तक व्यापक भारतीय संस्कृति का ‘गागर में सागर’ के समान संक्षिप्त, तथापि सारगर्भित वर्णन करती है।
स्पेक्ट्रम द्वारा प्रकाशित भारतीय संस्कृति यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य एवं प्रारंभिक परीक्षा के सामान्य अध्ययन पेपर-I की तैयारी हेतु उपयोगी पुस्तक है। साथ ही, यह अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों तथा भारतीय संस्कृति के विभिन्न पहलुओं को जानने-समझने के इच्छुक तथा इस विषय में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए भी लाभदायक है।
Original price was: Rs.455.00.Rs.259.00Current price is: Rs.259.00.
