विश्व इतिहास एक विस्तृत और व्यापक विषय है जिसमें लाखों वर्षों में विभिन्न कालावधियों में जन्मीं सभ्यताओं, संस्कृतियों तथा घटनाओं, यथा—पाषाण क्रांति, मिस्र एवं मेसोपोटामिया जैसी प्राचीन सभ्यताओं एवं रोमन साम्राज्य जैसे विशाल साम्राज्यों के उत्थान-पतन सहित प्रथम तथा द्वितीय विश्व युद्ध का अध्ययन शामिल है। विभिन्न अवधियों में घटित विश्व इतिहास की इन घटनाओं का प्रभाव किसी न किसी रूप में हमारे वर्तमान पर भी परिलक्षित होता है। अतः यह स्पष्ट है कि किसी भी व्यक्ति, विशेषकर विद्यार्थियों या प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों, के लिए अपने देश के इतिहास से परिचित होने के साथ ही विश्व के इतिहास को जानना-समझना भी अत्यावश्यक है। इस उद्देश्य से गहन शोध के पश्चात तैयार की गई इस पुस्तक में—
- पंद्रहवीं शताब्दी से लेकर सोवियत संघ के विघटन (1991) और यूरोप के एकीकरण तक—विश्व इतिहास के विभिन्न आयामों का समावेश किया गया है।
- आंशिक तौर पर, सोवियत संघ के विघटन एवं समकालीन विश्व में घटित प्रमुख घटनाओं की विवेचना की गई है।
- परिशिष्ट के अंतर्गत, विशेष रूप से, विश्व इतिहास से संबधित महत्वपूर्ण तथ्यों, कालानुक्रम, संधियों, और प्रमुख व्यक्तित्वों का वर्णन किया गया है।
विशिष्ट रूप से यूपीएससी सिविल सेवा (मुख्य परीक्षा) के सामान्य अध्ययन पेपर-I और इतिहास (वैकल्पिक पेपर) विषय के पाठ्यक्रम एवं प्रश्न-पत्र के पैटर्न के अनुरूप अभिकल्पित यह पुस्तक न केवल सिविल सेवा के अभ्यर्थियों के लिए, अपितु विश्व इतिहास से संबंधित जानकारी की अपेक्षा रखने वाली अन्य परीक्षाओं तथा इस विषय में रुचि रखने वाले साधारण पाठकों के लिए भी अत्यंत लाभदायक सिद्ध होगी।