भारतीय इतिहास एक व्यापक, जटिल, बहुमुखी एवं प्रगतिशील विषय है जो हमारी सभ्यता और संस्कृति के विभिन्न पहलुओं—राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक एवं प्रशासनिक—के चरणबद्ध विकास की प्रक्रिया को समझने में हमारी सहायता करता है। अत: इस पुस्तक में विषय से संबंधित महत्वपूर्ण घटनाओं, राजवंशों तथा शासन प्रणालियों के विवरणों का समावेश करते हुए भारत के वृहद इतिहास को सारगर्भित रूप में प्रस्तुत किया गया है। पुस्तक की प्रमुख विशेषताएं हैं—
- भारतीय इतिहास के तीन कालखंडों—प्राचीन, मध्यकालीन तथा आधुनिक—पर पृथक विमर्श तथा प्रत्येक काल से संबंधित प्रभावी जानकारी एवं विवेचन का समावेश
- गहन अनुसंधान, मानक पुस्तकों तथा नूतन कार्य पर आधारित
- नवीनतम पाठ्यक्रम और नूतन परीक्षा पद्धतियों पर आधारित
- महत्वपूर्ण तथ्यों, आंकड़ों, सारणियों, मानचित्रों, और शब्दावली का समुचित समावेश
- विषय की सरल एवं सारगर्भित, तथापि विश्लेषणात्मक प्रस्तुति
- प्रश्न संग्रह (हल सहित) के रूप में पाठ्यक्रम से संबद्ध बहुविकल्पीय प्रश्नों की व्यापक शृंखला
- परीक्षा के नवीनतम पैटर्न की जानकारी हेतु यूजीसी-नेट/जेआरएफ (UGC-NET/JRF) परीक्षा के विगत वर्षों (2021-2025) के हल प्रश्न-पत्रों का संकलन
- स्वमूल्यांकन हेतु यूजीसी-नेट तथा यूपीएससी (UPSC) की प्रारंभिक (Prelims) परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों सहित अभ्यास प्रश्न-पत्रों (10 प्रश्न-पत्र) का समावेश
- ऐतिहासिक घटनाक्रमों से सम्बद्ध तिथियों की त्वरित पुनरावृत्ति हेतु परिशिष्ट का समावेश
यह पुस्तक यूजीसी-नेट/जेआरएफ, सेट (SET), कॉलेज एवं विश्वविद्यालयों (College and Universities) तथा भारतीय इतिहास से संबंधित अन्य परीक्षाओं (Other Exams) की तैयारी करने हेतु अत्यंत उपयोगी एवं उपयुक्त है।