पुस्तक के बारे में…

उद्धरणों का यह संग्रह केवल नीतिपरक उक्तियों का ही संकलन नहीं करता अपितु अधिकार, पर्यावरण, लोकतंत्र, अर्थशास्त्र, साहित्य एवं जीवनशैली जैसे नवीनतम, तथापि समीचीन विषयों पर आधारित विचारों का भी समावेश करता है। इसमें प्राचीन से लेकर समकालीन, पूर्व से लेकर पश्चिम—सभी भौगोलिक क्षेत्रों—के विभिन्न दार्शनिकों, मीमांसकों, साहित्यकारों, धर्मशास्त्रियों तथा अन्य विचारकों द्वारा भाषणों एवं जन संबोधनों में दिए गए वक्तव्यों जैसे मौलिक स्त्रोतों से उनके विचारों को उद्धृत किया गया है।

यह पुस्तक लेखन कार्य में प्रासंगिक उद्धरणों का चुनाव करने में विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों, लेखकों तथा वक्ताऔं के लिए सहायक सिद्ध होने के साथ ही, साधारण पाठकों को भी विभिन्न विषयों के संदर्भ में एक व्यापक अंतर्दृष्टि प्रदान करेगी।

Share This